भारत का स्‍वतंत्रता दिवस – अन्य कौन से देश 15 अगस्त को मनाते हैं? India's Independence Day – Which other countries celebrate 15 August?

 

भारत का स्‍वतंत्रता दिवस अन्य कौन से देश 15 अगस्‍त को मनाते हैं?



भारत का स्‍वतंत्रता दिवस हर वर्ष 15 अगस्‍त को देश भर में बहुत ही हर्ष और उल्‍लास के साथ मनाया जाता है। 200 वर्ष से अधिक समय तक ब्रिटिश उपनिवेशवाद के चंगुल से छूट कर इस दिन एक नए युग की शुरूआत हुई थी। 15 अगस्त सन 1947 में भारत को ब्रिटिश हुकूमत से पूर्णता आजादी मिली। यह दिन (India Independence Day) किसी त्यौहार से कम नहीं होता है और प्यार प्रेम से यह दिन मनाया जाता है। यह स्‍वतंत्रता संघर्ष काफी लम्‍बे समय तक चला था, जिसमें अनेक स्‍वतंत्रता सेनानियों ने अपने जीवन कुर्बान कर दिए।

ब्रिटिश साम्राज्य से देश की स्वतंत्रता को सम्मान देने के लिये पूरे भारत में राष्ट्रीय और राजपत्रित अवकाश के रुप में इस दिन को घोषित किया गया है। इस दिनसभी राष्ट्रीय, राज्य तथा स्थानीय सरकार के कार्यालय, बैंक, पोस्ट ऑफिस, बाजार, दुकानें, व्यापार, संस्थान आदि बंद रहते है। इसे बहुत उत्साह के साथ भारत की राजधानी दिल्ली में मनाया जाता है, जबकि स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक समुदाय तथा समाज सहित दूसरे शिक्षण संस्थानों में भी उत्साह के साथ मनाया जाता है और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाते हैं जिसमे बच्चे, बड़े सभी भाग लेते हैं।

India Independence Day 2021 (भारतीय स्वतंत्रता दिवस 2021)

15 अगस्त 2021 को भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस (India Independence Day) मनाएगा। इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस का जश्न पूरी तरह से कोरोना योद्धाओं को समर्पित होगा, जिनमें चिकित्सक, अर्धसैनिक बल के कर्मचारी, पुलिसकर्मी, नर्स और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल हैं। भारत में प्रथम स्वतंत्रता दिवस (India Independence Day) 15 अगस्त 1947 को मनाया गया था।

Independence Day Slogan

·         अब भी जिसका खून नही खौला वो खून नही पानी है,जो देश के काम न आये वो बेकार जवानी है।

·         आजादी के दिन हम सबका येही है नारा,तिरंगा सदा ऊँची बुलंदियों पर रहे हमारा।

·         न कभी झुके है न कभी झुकना चाहेगे,सच्चे भारतीय बनकर पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाएंगे।

·         हिंदुस्तान है हमको जान से प्यारा,पूरे विश्व में सबसे प्यारा देश हमारा।

·         करते है सलाम तिंरगे को जो हमारी शान है, सदा इसे ऊचा रखना है जबतक शरीर में जान है।

·         बड़ी क़ुरबानी से के बाद गुलामी से मुक्ति पाये, फिर न हो ऐसा कभी अपने देश की ऐसा ताकत बनाये।

पांच अन्य देश जो 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं

उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया

·         दोनों देश 15 अगस्त को अपनी आजादी का जश्न मनाते हैं।

·         इसे नेशनल लिबरेशन डे ऑफ कोरियाकहा जाता है।

·         1945 में इसी दिन अमेरिका और सोवियत की सेनाओं ने कोरियाई प्रायद्वीप से जापान के पांव उखाड़ फेंके थे।

·         इस दिन को ग्वांगबोकजियोल भी कहा जाता है।

बहरीन

·         ब्रिटिश हुकूमत से इस देश को 15 अगस्त, 1971 में आजादी मिली थी।

·         बहरीन की जनता के बीच संयुक्त राष्ट्र के सर्वे के बाद अंग्रेजों ने इस देश को छोड़ा था।

·         दोनों देशों ने मित्र संधिपर हस्ताक्षर किया था।

लिचेंस्टीन

·         यह दुनिया का छठा सबसे छोटा मुल्क है।

·         1866 में इसे जर्मनी के शासन से मुक्ति मिली थी।

·         यह देश 15 अगस्त को अपना आजादी द‍िवस मनाता है।

·         इस दिन आम लोगों को रॉयल फैमिली से बातचीत करने का मौका मिलता है।

कांगो

·         1960 से 15 अगस्त को कांगो में कांगोलीज नेशनल डेके तौर पर मनाया जाता है।

·         इसी दिन 80 साल की गुलामी के बाद कांगो वासियों को फ्रांस से पूरी तरह आजादी मिली थी।

भारत के स्वतंत्रता दिवस का इतिहास (India Independence Day History)

17वीँ शताब्दी के दौरान में कुछ यूरोपीय व्यापारियों द्वारा भारतीय उपमहाद्वीप की सीमा चौकी में प्रवेश किया गया। तब भारत में मुगल साम्राज्य का शासन था।उन्होने भारत को बड़े करीब से जाना और धीरे-धीरे उन्होने व्यापार के बहाने अपनी सैन्य ताकत बढ़ाई। फिर अपने विशाल सैन्य शक्ति की वजह से ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत को अपना गुलाम बना लिया और18वीं शताब्दी के दौरान, पूरे भारत में अंग्रेजों ने अपना स्थानीय साम्राज्य और असरदार ताकत स्थापित कर लिया था।

1857 में ब्राटीश शासन के खिलाफ भारतीयों द्वारा एक बहुत बड़े क्रांति की शुरुआत हो चुकी थी और वे काफी निर्णायक सिद्ध हुई। 1857 का विद्रोह, भारतीय बगावत, 1857 का पठान और सिपाहीयों का विद्रोह और कई ऐसे विद्रोह हुए, जो स्वतंत्रता के अभियान में मील का पत्थर साबित हुए और धीरे-धीरे ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी को इस बात का एहसास होने लगा कि उनका भविष्य खतरे में था।

1857 की बगावत एक असरदार विद्रोह था जिसके बाद पूरे भारत से कई सारे संगठन उभर कर सामने आए। उनमें से एक था भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी जिसका गठन वर्ष 1885 में हुआ। पूरे राष्ट्र में असंतोष और उदासी के काल ने अहिंसात्मक आंदोलनों (असहयोग और सविनय अवज्ञा आंदोलन) को बढ़ावा दिया जिसका नेतृत्व गांधी जी ने किया।

लाहौर में 1929 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में, भारत ने पूर्ण स्वराज की घोषणा की। पूर्ण स्वराज की मांग को पूरा करने के लिये, राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा भारतीय नागरिकों से निवेदन किया गया कि वे सविनय अवज्ञा आंदोलन व आने वाले समय में किसी भी आंदोलन के आदेशों का पालन ठीक से करें।

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद 1947 में ब्रिटिश सरकार आश्वस्त हो चुकी थी कि वो लंबे समय तक भारत में अपनी शक्ति नहीं दिखा सकती। भारतीय स्वतंत्रता सेनानी लगातार लड़ रहे थे और तब अंग्रेजों ने भारत को मुक्त करने का फैसला किया हालांकि भारत की आजादी (15 अगस्त 1947) के बाद हिन्दू-मुस्लिम दंगे हुए जिसने भारत और पाकिस्तान को अलग कर दिया।

मोहम्मद अली जिन्ना पाकिस्तान के प्रथम गवर्नर जनरल बने जबकि पंडित जवाहर लाल नेहरु आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री। देश की राजधानी दिल्ली, में एक आधिकारिक समारोह रखा गया जहां सभी बड़े नेता और स्वतंत्रता सेनानियों (अबुल कलाम आजद, बी.आर.अंबेडकर, मास्टर तारा सिंह, आदि) ने इसमें भाग लेकर आजादी का पर्व मनाया।

बंटवारे की हिंसा के दौरान बड़ी संख्या में दोनों तरफ लोग मरे जबकि दूसरे क्षेत्र के लोगों ने स्वतंत्रता दिवस (India Independence Day) मनाया था। संवैधानिक हॉल, नई दिल्ली में राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में 14 अगस्त को 11 बजे रात को संवैधानिक सभा की 5वीं बैठक रखी गई थी जहां जवाहर लाल नेहरु ने अपना भाषण दिया था।

15 अगस्त 1947 की मध्यरात्री, जवाहर लाल नेहरु ने भारत को स्वतंत्र देश घोषित किया जहां उन्होंने ट्रीस्ट ओवर डेस्टिनीभाषण दिया था। उन्होंने अपने भाषण के दौरान कहा कि बहुत साल पहले हमने भाग्यवधु से प्रतिज्ञा की थी और अब समय आ गया है, जब हम अपने वादे को पूरा करें, ना ही पूर्णतया या पूरी मात्रा में बल्कि बहुत मजबूती से। मध्यरात्री घंटे के स्पर्श पर जब दुनिया सोती है, भारत जीवन और आजादी के लिये जागेगा।

एक पल आयेगा, जो आयेगा, लेकिन इतिहास में कभी कभार, जब हम पुराने से नए की ओर बढ़ते है, जब उम्र खत्म हो जाती है और राष्ट्र की आत्मा जो लंबे समय से दबायी गयी थी उसको अभिव्यक्ति मिल गयी है। आज हमने अपने दुर्भाग्य को समाप्त कर दिया और भारत ने खुद को फिर से खोजा है

इसके बाद, असेंबली सदस्यों ने पूरी निष्ठा से देश को अपनी सेवाएं देने के की कसमें खायी। भारतीय महिलाओं के समूह द्वारा असेंबली को आधिकारिक रुप से राष्ट्रीय ध्वज प्रस्तुत किया था। अत: भारत आधिकारिक रुप से स्वतंत्र देश हो गयाऔर नेहरु तथा वायसराय लार्ड माउंटबेटन, क्रमश: प्रधानमंत्री और गवर्नर जनरल बने। महात्मा गांधी इस उत्सव में शामिल नहीं थे,वे कलकत्ता में रुके थे और हिन्दु तथा मुस्लिम के बीच शांति को बढ़ावा देने केलिये 24 घंटे का व्रत रखा था।

स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी 6 रोचक बातें

·         15 अगस्त 1947, जिस दिन हमारे भारत देश को आजादी मिली तब इस दिन के जश्न में महात्मा गांधी शामिल नहीं हो सके थे, क्योंकि तब वे दिल्ली से हजारों किलोमीटर दूर बंगाल के नोआखली में थे, जहां वे हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच हो रही सांप्रदायिक हिंसा को रोकने के लिए अनशन कर रहे थे।

·         14 अगस्त की मध्यरात्रि को जवाहर लाल नेहरू ने अपना ऐतिहासिक भाषण ट्रिस्ट विद डेस्टनीदिया था। इस भाषण को पूरी दुनिया ने सुना था लेकिन महात्मा गांधी ने इसे नहीं सुना क्योंकि उस दिन वे जल्दी सोने चले गए थे।

·         हर साल स्वतंत्रता दिवस (India Independence Day) पर भारत के प्रधानमंत्री लाल किले से झंडा फहराते हैं, लेकिन 15 अगस्त, 1947 को ऐसा नहीं हुआ था। लोकसभा सचिवालय के एक शोध पत्र के मुताबिक नेहरू ने 16 अगस्त, 1947 को लाल किले से झंडा फहराया था।

·         15 अगस्त तक भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा रेखा का निर्धारण नहीं हुआ था। इसका फैसला 17 अगस्त को रेडक्लिफ लाइन की घोषणा से हुआ जोकि भारत और पाकिस्तान की सीमाअओं को निर्धारित करती थी।

·         भारत 15 अगस्त को आजाद जरूर हो गया लेकिन उस समय उसका अपना कोई राष्ट्र गान नहीं था। हालांकि रवींद्रनाथ टैगोर जन-गण-मन’ 1911 में ही लिख चुके थे, लेकिन यह राष्ट्रगान 1950 में ही बन पाया।

·         15 अगस्त की तारीख हो ही दक्षिण कोरिया, बहरीन और कांगो देश का भी स्वतंत्रता दिवस (India Independence Day) होता है। हांलाकि ये देश अलग-अलग वर्ष क्रमश: 1945, 1971 और 1960 को आजाद हुए थे।

 

 

भारत का स्‍वतंत्रता दिवस – अन्य कौन से देश 15 अगस्त को मनाते हैं? India's Independence Day – Which other countries celebrate 15 August? भारत का स्‍वतंत्रता  दिवस – अन्य कौन से देश 15 अगस्त को मनाते हैं? India's Independence Day – Which other countries celebrate 15 August? Reviewed by The IK Series on Wednesday, July 28, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.