Html टैग क्या होता है। Basic Tags of Html | What is Html Tags - In Hindi - IK Studies Series



Introduction to HTML Tags

एक HTML file , tags और text का combination होती है। HTML tags को HTML elements भी कहा जाता है। यदि आपको tags का concept समझ आ जाये तो आप HTML आसानी से समझ सकते है।  क्योंकि HTML पूरी तरह tags के द्वारा ही कार्य करती है।


शुरआत में जब HTML को design किया गया तो इसे सिर्फ webpages में text को display करने के लिए use किया जाता था।
 उस समय HTML बहुत limited थी और इसमें कुछ ही tags थे। 
HTML tags द्वारा text को webpages में display करने की process को text को mark करना कहा जाता था। 
यही वजह थी की HTML को text markup language कहा गया।

उस समय HTML सिर्फ computer scientists द्वारा use की जाती थी
 जो अपने papers को HTML द्वारा world wide web पर publish करते थे 
ताकि दूसरे scientist उन्हें पढ़ सके। लेकिन HTML इतनी simple और effective थी 
की यह बहुत जल्दी popular हो गयी और बहुत से लोग इसे use करने लगे।

धीरे धीरे जैसे ही HTML popular हुई तो webpages में अलग अलग 
elements show करने की requirement बढ़ती गयी। अब HTML सिर्फ एक text markup language नहीं रही है। 
अब आप HTML के द्वारा webpages में कई प्रकार के elements जैसे की lists, tables images, audio, video, graphics आदि insert कर सकते है।

किसी भी webpage में elements (lists, tables, images, video आदि) HTML tags द्वारा ही insert किये जाते है।
 आप webpage में जो भी add करना चाहे वह tags द्वारा ही add किया जाएगा। 
इसके लिए HTML आपको बहुत से tags provide करती है।


 ये सभी tags interpreter से familiar होते है।


Interpreter एक program होता है जो सभी web browsers में होता है। 
यह program HTML tags को identify करता है और उनके मतलब को समझकर 
web page में उसी के अनुरूप text, images, list और tables आदि show करता है।

Basically tags से आप interpreter को ये बताते है की आप webpage में क्या display करना चाहते है।
 उदाहरण के लिए यदि आप webpage में image add करना चाहते है तो इसके लिए आप <img> tag अपनी HTML file में define करेंगे।

ज्यादातर HTML tags का purpose आप उनके नाम द्वारा ही समझ सकते है। 
उदाहरण के लिए <table> tag को webpage में table insert करने के लिए use किया जाता है। 
जैसे जैसे आप इन्हें use करना शुरू करते है तो आपको आसानी से याद रहता है की कोई particular tag किस लिए use किया जाता है। 


Types of HTML Tags

HTML में बहुत प्रकार के tags available है। कुछ tags text को format करने के लिए use किये जाते है 
तो कुछ multimedia elements जैसे की images, audio, video आदि insert करने के लिए use किये जाते है।

HTML के कुछ tags structures जैसे की tables, sections और lists आदि create करने के लिए use किये जाते है
 तो कुछ tags container की तरह भी काम करते है जिनके अंदर दूसरे tags को define किया जाता है जो उसके sub tags होते है।


Basic Tags

Basic tags वे tags होते है जो सभी HTML documents में अनिवार्य रुप से use किये जाते है।
 ये tags किसी HTML document के core structure को define करते है। HTML के basic tags की list निचे दी जा रही है।
<html> - यह tag एक HTML file को define करता है। हर HTML file की शुरुआत इसी tag से की जाती है। 
<head> - इस tag में webpage से related scripts और styles define की जाती है। 
<title> - इस tag से webpage का title define किया जाता है। 
<body> , इस टैग में वेबपेज के बाकी सभी टैग्स एंड कंटेंट डाला जाता है



Syntax of HTML Tags

आम तौर पर HTML tag के 3 part होते है। Opening tag शुरुआत में लगाया जाता है।
 इससे interpreter को ये पता चल जाता है की आप क्या करने वाले है।
 Opening tag के बाद वो text लिखा जाता है जिस पर ये tag apply हो रहा है। 
इसके बाद closing tag लिखा जाता है।

Closing tag से interpreter को पता चलता है की इस tag का उपयोग यँही तक था।
 Closing tag को opening tag से differentiate करने के लिए closing tag में forward slash लगाया जाता है।

HTML tags का general syntax निचे दिया जा रहा है। 

<tagName> text </tagName>  

सभी HTML tags ही closing tag द्वारा नहीं close किये जाते है।
 HTML में ऐसे tags भी है जिन्हें सिर्फ opening tag द्वारा ही define किया जाता है। 
ऐसे tags को empty tags कहा जाता है। इनका syntax निचे दिया जा रहा है।

<tagName>  

HTML में कुछ ऐसे tags भी है जिनके opening और closing दोनों parts एक ही part द्वारा define किये जाते है। 
इनमें पहले tag का नाम लिखा जाता है उसके बाद forward slash लगाया जाता है।
 इनका syntax निचे दिया जा रहा है।

<tagName />  




अगर आप html  से जुडी और वीडियोस देखना चाहते है तो हमारे चैनल पर जाए,

Youtube/ IK Studies Series




धन्यवाद, जय हिंद .

#ikstudiesseries

Html टैग क्या होता है। Basic Tags of Html | What is Html Tags - In Hindi - IK Studies Series Html टैग क्या होता है। Basic Tags of Html | What is Html Tags - In Hindi - IK Studies Series Reviewed by The IK Series on Thursday, August 16, 2018 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.