संगीत क्या है ? और संगीत की कितनी पद्धतियाँ होती हैं? | What is Music & What are the two main traditions of Indian Classical music | Youtube Videos

संगीत क्या है ? और संगीत की कितनी पद्धतियाँ होती हैं? | What is Music & What are the two main traditions of Indian Classical music | Youtube Videos

 






 संगीत क्या है ? और संगीत की कितनी पद्धतियाँ होती हैं?

संगीत दो शब्दों के मेल से बना है सम् और गीत।

सम् का अर्थ है सम्पूर्ण या सम्यक्

और गीत का अर्थ है - गायन।

दोनों को मिलाकर इसका अर्थ बनता हैसम्पूर्ण गायन।

अर्थात् निर्धारित नियमों के अनुसार गायन करना ही संगीत है

परन्तु वास्तव में अकेला गायन कला ही संगीत नहीं है। गायन वादन और नृत्य तीनो कलाओं के मेल को ही संगीत कहा जाता है।



संगीत की कितनी पद्धतियाँ हैं ?

 संगीत की दो पद्धतियाँ प्रचलित हैं-

पहली उत्तर भारतीय अथवा हिन्दुस्तानी संगीत पद्धति

  तथा दूसरी दक्षिण भारतीय अथवा कर्नाटक संगीत पद्धति

उत्तर भारतीय अथवा हिन्दुस्तानी संगीत पद्धति

यह पद्धति दक्षिण के चार प्रान्तों को छोड़कर शेष सम्पूर्ण भारत में प्रचलित है।

 इसके अतिरिक्त भारत के निकटवर्त्ती देशों नेपाल,बांग्लादेश तथा पाकिस्तान में भी इसका प्रचलन है।

दक्षिण भारतीय अथवा कर्नाटक संगीत पद्धति

यह पद्धति दक्षिणी प्रान्तों - केरल, कर्नाटक, आँध्रप्रदेश तथा तमिलनाडु में प्रचलित है।

 

धन्यवाद।

संगीत क्या है ? और संगीत की कितनी पद्धतियाँ होती हैं? | What is Music & What are the two main traditions of Indian Classical music | Youtube Videos संगीत क्या है ? और संगीत की कितनी पद्धतियाँ होती हैं? | What is Music & What are the two main traditions of Indian Classical music | Youtube Videos Reviewed by The IK Series on Saturday, November 13, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.